जामिया में गोली चलाने वाले हमारे भ्रमित बच्चे: भाजपा सांसद

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि दिल्ली के जामिया और शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले हमारे कम उम्र के भ्रमित बच्चे हैं। जामिया और शाहीन बाग में बीते चार दिनों में तीन बार गोली चलने की घटना हुई है। सोमवार को संसद में भी ये मुद्दा उठा। इसी पर … Read more

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी। सोनिया गांधी को अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। This post appeared first on The Siasat.com

AAP सांसद संजय सिंह का दावा- शाहीन बाग में BJP कराने जा रही बड़ा बवाल !

दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच दिल्ली की राजनीति शाहीन बाग (Shaheen bagh) पर केंद्रित होती नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह का दावा है कि 2 फरवरी को शाहीन बाग और जामिया इलाके में एक बहुत बड़ा बवाल होने वाला है। उन्होंने कहा है कि मैं … Read more

जामिया फायरिंग- ट्विटर पर ट्रेंड हुआ “अनुराग ठाकुर को गिरफ्तार करो”

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना से सनसनी मच गई। इसे भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के बयान से जोड़कर देखा जाने लगा और कुछ ही देर … Read more

जामिया फायरिंग में घायल छात्र से मिलने AIIMS पहुंचे चंद्रशेखर आज़ाद

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को दिल्ली के जामिया इलाके में फायरिंग में घायल हुए छात्र शादाब फारूख से मिलने एम्स पहुंचे. जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र शादाब फारूख का एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. उन्हें आज रात एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा जाएगा. नागरिकता संशोधन कानून … Read more

गौतम गंभीर ने शेयर किया फर्जी विडियो, आप पार्टी ने खोल दी पोल !

दिल्ली की सातवीं विधानसभा के लिए 8 फरवरी को मतदान कराए जाएंगे और अपनी-अपनी जीत के लिए पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैं। चुनाव प्रचार जैसे-जैसे तेज हो रहा, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप भी उतने ही तीखे हो रहे हैं। कुछ प्रचारकों को विवादित बयान के लिए चुनाव आयोग की फटकार सुननी पड़ी है, वहीं कुछ को कारण बताओ … Read more

अदनान को पद्मश्री विवाद में मायावती मायावती का बड़ा बयान !

पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्श्री पुरस्कार मिलने के बाद छिड़े सियासी घमासान में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी एंट्री मारी है। मायावती ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी मूल के गायक को नागरिकता और सम्मान मिल सकता है तो पाकिस्तानी मुसलमानों को भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत देश में शरण … Read more

बीजेपी में शामिल हो सकती है साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में कर सकती है प्रचार!

भारतीय शटलर साइना नेहवाल राजनीति के कोर्ट में कदम रखने जा रही हैं। वे आज भाजपामें शामिल हो सकती हैं।   भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में साइना को सदस्यता दिलाई जा सकती है।   साइना से पहले पहलवान बबीता फोगाट और … Read more

BJP सांसद का भड़काऊ बयान,कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी आपके घरों में घुसेंगे और…

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को एक घंटे में हटाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकारी जमीन पर बनीं मस्जिदों को एक महीने में हटा देंगे. सांसद … Read more

BJP विधायक ने नागरिकता कानून का किया विरोध, कहा- गृहयुद्ध जैसे हालात बन रहे !

मध्यप्रदेश के मैहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करते हुए कहा कि सीएए से देश में गृहयुद्ध जैसी स्थितियां बन रही हैं, जो देश के लिए घातक है। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर सीएए लागू कर देश को धर्म के आधार पर बांटने का … Read more

दिल्ली में शाहिन बाग के खात्मे के लिए बीजेपी को वोट दे- अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सघन प्रचार कर रहे गृह मंत्री अमित शाह लगातार अपनी सभाओं में शाहीन बाग को मुद्दा बनाते रहे हैं। रविवार को दिल्ली के रोहतास नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर दिल्ली को सजाना है, संवारना है तो फिर तो भाजपा को वोट … Read more

भाजपा को केसीआर या ओवैसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है: किशन रेड्डी

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि भाजपा को अपनी नीतियों पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव या एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से अनुमोदन के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। “भाजपा को केसीआर या ओवैसी से प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। हम इस देश के लोगों के कल्याण … Read more

CAA- कुमारस्वामी, प्रकाश राज, वृंदा करात समेत 15 हस्तियों की हत्या करने की धमकी मिली

बेंगलूरु. किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्र लिखकर 29 जनवरी तक पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी समेत राज्य के विभन्‍न क्षेत्रों की 15 प्रमुख हस्तियों की हत्या की धमकी दी है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलगावी जिले के बैलूरु मठ के प्रमुख निजानंदगुण स्वामी को शुक्रवार को मिला। पत्र में कहा गया है कि कुमारस्वामी, … Read more

बीजेपी के आंतरिक सर्वे में बड़ा दावा, दिल्ली चुनाव में 40 सीटें जीत सकती है !

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सारी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. आम आदमी पार्टी जहां अपने कामों को लेकर चुनाव जीतने को आश्वस्त लग रही है वहीं, भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचार अभियान के जरिए चुनाव में फर्क डालने की कोशिश कर रही है. भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव … Read more

प्रकाश जावडेकर बोले- जिन्ना वाली आजादी चाहिए या भारत माता की जय ?

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर शाहीन बाग में हो रहे धरना-प्रदर्शन पर भाजपा का कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला जारी है। उसका आरोप है कि चुनावी लाभ के लिए सीएए को लेकर दोनों पार्टियां लोगों विशेषकर मुस्लिमों को गुमराह कर रही हैं। जिन्ना वाली आजादी लेने के नारे लगाए जा रहे … Read more

नागरिकता संशोधन कानून पर बोले अकबरुद्दीन ओवैसी- ‘वर्षों राज करने वालों से पेपर मांगते हो?’

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पूरे देश में इसके समर्थक और विरोधी आमने-सामने हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्‍तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुसलमानों को किसी भी तरह के कागजात दिखाने की जरूरत नहीं है। उन्‍होंने दलील दी कि मुसलमानों के पूर्वजों ने यहां कई वर्षों तक राज … Read more

भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर ओवैसी का हमला, कहा- तुमने नौकरियां कितनों को दीं ये बताओ?

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये लोग बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं कर सकते हैं. बता दें कि मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर ”टू चाइल्ड पॉलिसी” को अपना समर्थन दिया है.   असदुद्दीन ओवैसी ने … Read more

भाजपा मुख्यालय में PM मोदी से मिलने पहुचे पाकिस्तानी शरणार्थी, CAA पर बोला धन्यवाद

नागरिकता संशोधन कानून को पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। दिल्ली और हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थी शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने वहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नागरिकता कानून के लिए धन्यवाद दिया। पाकिस्तानी शरणार्थियों से मुलाकात … Read more

महंगाई के बढ़े आंकड़ों पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- सरकार ने जेब काटकर पेट पर मारी लात

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बढ़ते विरोध और लगातार ऊंची हो रही महंगाई की दरों को लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर है. मंगलवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘भाजपा सरकार ने तो जेब … Read more

बीजेपी के आरोप पर घिरे दिग्विजय सिंह, कहा- जाकिर नाइक का कभी समर्थन नहीं किया

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है। सिंह ने कहा है कि बीजेपी की तरफ से लगाया गया यह आरोप बिल्कुल गलत है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस नाइक का समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आधिकारिक … Read more

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को दिया धन्यवाद, कहा- बिहार में लागू नहीं होगा CAA-NRC

चुनावी रणनीतिकार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को सिरे से खारिज करने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं यह भी आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार में … Read more

CAA का विरोध करने पर केंद्रीय मंत्री बोले- बॉलीवुड हस्तियों को मुद्दे की जनाकारी ही नहीं

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धर्मेद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra pradhan) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने वाली बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood celebrities) की निंदा की है। प्रधान ने कहा कि उन्हें मुद्दे की पर्याप्त जानकारी नहीं है। प्रधान ने शनिवार को ट्वीट किया कि इन हस्तियों के पास … Read more

JNU जेएनयू में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए – अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार को नागरिकता कानून (सीएए) पर देश में चौथी सभा को संबोधित करने जबलपुर पहुंचे। यहां शाह ने कहा- जेएनयू में कुछ लड़कों ने भारत विरोधी नारे लगाए कि ‘भारत तेरे टुकड़े हों एक हजार, इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’। उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं। जो भी देश विरोधी नारे लगाएगा, वह जेल में होगा। 10 … Read more

दीपिका पादुकोण या उनकी फिल्म का बहिष्कार करना “तालिबानी मानसिकता” : शिवसेना

शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा कि अभिनेत्री या उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की मांग गलत है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में विद्यार्थियों पर हुए हमले के बाद एकजुटता प्रकट करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंची थीं। इसके लिए जहां कुछ लोग दीपिका की सराहना कर … Read more

महाराष्ट्र में नहीं लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून- मिनिस्टर बालासाहेब थोरात

मुंबई: केंद्र सरकार ने कल नागरीकता संशोधन कानून बदलाव का राज पत्र जारी कर दिया है। जिसको लेकर कांग्रेस के रेवेन्यू मिनिस्टर बालासाहेब थोरात ने अहमदनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा की महाराष्ट्र में नागरीकता संशोधन कानुन लागु नहीं होगा। हम इस कानुन के खिलाफ हैं। हमने आंदोलन में भी बताया था। महाराष्ट्र … Read more

कोलकाता पहुंचे PM मोदी, लगे ”गो बैक मोदी” के पोस्टर

शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित दौरे के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांग की कि उन्हें शहर में उतरने की इजाजत … Read more

केरल सरकार ने दिया विज्ञापन, कहा- हम पहले हैं इसने CAA का विरोध किया !

शुक्रवार को केरल सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित तीन प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बारों में पहले पन्ने पर एक ऐड दिया है. इस ऐड में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की तस्वीर छापी है और लिखा गया है, हम पहले हैं शुक्रवार को केरल सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित तीन प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बारों में पहले … Read more

जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों पर SC का फैसला, 1 हफ्ते में आदेशों की समीक्षा की जाए

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधान खत्म करने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की एक हफ्ते के अंदर समीक्षा करने को कहा है। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से बैंकिंग, अस्पताल, … Read more