
भारतीय शटलर साइना नेहवाल राजनीति के कोर्ट में कदम रखने जा रही हैं। वे आज भाजपामें शामिल हो सकती हैं।
भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में साइना को सदस्यता दिलाई जा सकती है।
साइना से पहले पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त भी भाजपा में शामिल हुए थे।
साइना 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक जीती थीं। वे 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य जीती थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके नाम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है। उनके नाम एशियन गेम्स में दो कांस्य और एशियन चैम्पियनशिप में तीन कांस्य पदक हैं।
योगेश्वर और बबीता के अलावा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा के टिकट पर पिछले साल हरियाणा विधानसभा चुनावमें मैदान में उतरे थे।
बबीता और योगेश्वर को हार मिली, लेकिन संदीप सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई और फिर खेल मंत्री का पद दिया गया।
साइना बैडमिंटन के सभी बड़े टूर्नामेंट (ओलिंपिक, वर्ल्ड चैम्पियनशिप और वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप) में पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय हैं।
ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना ने 2014 उबर कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थीं। तब भारत कांस्य पदक जीता था।
साइना को 2018 में वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन ने मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना था। उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में पद्मश्री, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
This post appeared first on The Siasat.com