महंगाई के बढ़े आंकड़ों पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- सरकार ने जेब काटकर पेट पर मारी लात

महंगाई के बढ़े आंकड़ों पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- सरकार ने जेब काटकर पेट पर मारी लात

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बढ़ते विरोध और लगातार ऊंची हो रही महंगाई की दरों को लेकर कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर है. मंगलवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है’. इसके अलावा पी. चिदंबरम ने आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं. जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है.’

प्रियंका गांधी लगातार सोशल मीडिया के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को निशाने पर लिए हुए हैं.

पी. चिदंबरम ने आंकड़ों से घेरा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने भी महंगाई के मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘अपूर्ण मैनेजमेंट का सर्किल अब पूरा हो गया है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने जुलाई 2014 में महंगाई की दरों में 7.39% से शुरुआत की थी, अब दिसंबर 2019 में ये आंकड़ा फिर 7.35% हो गया है.’

उन्होंने लिखा, ‘खाने-पीने की चीज़ें 14.12% तक बढ़ रही हैं, सब्जियों के दाम 60 फीसदी तक बढ़ चुके हैं, प्याज़ 100 रुपये किलो बिक रहा है, यही अच्छे दिनों का वादा बीजेपी ने किया था.

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں