भाजपा मुख्यालय में PM मोदी से मिलने पहुचे पाकिस्तानी शरणार्थी, CAA पर बोला धन्यवाद

भाजपा मुख्यालय में PM मोदी से मिलने पहुचे पाकिस्तानी शरणार्थी, CAA पर बोला धन्यवाद

नागरिकता संशोधन कानून को पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। दिल्ली और हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी शरणार्थी शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने वहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नागरिकता कानून के लिए धन्यवाद दिया।

पाकिस्तानी शरणार्थियों से मुलाकात के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘नागरिकता संशोधन विषय हमारे घोषणा पत्र से लेकर हमारी सोच में शुरु से विद्यमान था। देश की जनता ने हमें ताकत दी, हमारे सांसद चुनकर आए, और सांसदों के माध्यम से ही कानून बनता है। इस तरह आपको नागरिकता देने का काम हुआ है।

नड्डा बोले, सीएए से पहले भारत आए शरणार्थियों के बच्चों के स्कूल-कॉलेजों में दाखिला नहीं होता था, वो भारत में अपना घर नहीं बना सकते थे, नरेन्द्र मोदी जी ने आपका रास्ता साफ किया है। अब आप भारत के नागरिक हैं और भारत के नागरिक के सभी अधिकार आपको प्राप्त हैं।

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी ने जब नागरिकता संशोधन कानून बना दिया, जिसके आधार पर शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है, तब विपक्षियों ने वोट बैंक की राजनीति करते हुए, लोगों को गुमराह करना शुरु किया। विपक्षी दल लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि इससे उनकी नागरिकता चली जाएगी।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि उस समय महात्मा गांधी ने कहा था कि जो लोग पाकिस्तान में हैं और हिन्दू, जैन और बौद्ध होने के कारण सुरक्षित नहीं है, उन्हें भारत लाने का प्रयास किया जाना चाहिए और उन्हें जीवन जीने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں