
मुंबई: केंद्र सरकार ने कल नागरीकता संशोधन कानून बदलाव का राज पत्र जारी कर दिया है। जिसको लेकर कांग्रेस के रेवेन्यू मिनिस्टर बालासाहेब थोरात ने अहमदनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा की महाराष्ट्र में नागरीकता संशोधन कानुन लागु नहीं होगा। हम इस कानुन के खिलाफ हैं। हमने आंदोलन में भी बताया था।
महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर बालासाहेब थोरात ने किसानो की कर्ज माफी को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने सिर्फ ऐलान ही किया था। किसानों को लाईन मे खड़ा किया था।
बीजेपी के सरकार में ही सबसे जादा किसानों ने आत्महत्या की थी। पिछले पांच साल किसानों कि स्थिती खराब थी। अकाल और रिटर्न मानसून के चलते किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। हमारी सरकार ने किसानों कि कर्जमाफी की है। हमने कोई भी शर्त नहीं रखी है। जिससे किसानो को राहत मिलेगी।
सर्वे में महाराष्ट्र किसानों की आत्महत्या में आगे
जेएनयू मे विद्यार्थीओं पर जो हमला हुआ है, उसकी हम निंदा करते हैं। जेएनयू के विद्यार्थी पूर्वगामी विचारों का मंथन करने वाले हैं। बीजेपी का रवैया हमेशा धर्म में भेद पैदा करने का रहता है। एबीवीपी हो या कोई भी हो, अलग अलग नाम से उनके गुट काम करते हैं। वहीं से कोई गुट गया होगा ये बहुत दुखद है कि जिनके उपर हमला हुआ मारपीट हुई। उनके उपर ही एफाआर दर्ज की गई है। ये बहुत गलत है।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK