AAP सांसद संजय सिंह का दावा- शाहीन बाग में BJP कराने जा रही बड़ा बवाल !

AAP सांसद संजय सिंह का दावा- शाहीन बाग में BJP कराने जा रही बड़ा बवाल !

दिल्ली विधानसभा चुनावों के बीच दिल्ली की राजनीति शाहीन बाग (Shaheen bagh) पर केंद्रित होती नजर आ रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह का दावा है कि 2 फरवरी को शाहीन बाग और जामिया इलाके में एक बहुत बड़ा बवाल होने वाला है। उन्होंने कहा है कि मैं दिल्ली के लोगों और चुनाव आयोग को पहले से ही आगाह कर रहा हूं।

शाहीन बाग को लेकर भी संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2 फरवरी को शाहीन बाग पहुंच कर बीजेपी कोई बड़ा बवाल कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हार के डर से बौखलाई हुई है और वो इसी कारण दिल्ली का चुनाव टलवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये मेरा सीधा आरोप है कि इन सबके से पीछे और कोई नहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं।

उन्होंने कहा कि पहले वो अपने नेताओं से भड़काऊ बयान दिलवाते हैं और उसके बाद दिल्ली में हिंसा फैल जाती है। खुले आम एक अपराधी हाथ में बंदूक लेकर गोली चलाता है और पुलिस हाथ में हाथ बांध कर खड़े रहते हैं। ये देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के हाथ खुद नहीं बंधे हैं उनके हाथ अमित शाह ने बांधे हैं।

अमित शाह पर लगाए ये आरोप
सिंह ने कहा कि जब से अमित शाह गृह मंत्री हुए हैं तब से दिल्ली में 24 घंटे में 9 हत्याएं हुई, दिल्ली की सड़कों पर गैंगवार हुआ। दिल्ली के वकीलों पर गोलियां चलीं। दिल्ली के छात्रों पर भी गोलियां चली। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है और 2 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में एक बड़ा बवाल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों को आगाह करना चाहता हूं कि इनसे बचिए। इनके हाथ में दिल्ली सुरक्षित नहीं है।

 

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں