अदनान को पद्मश्री विवाद में मायावती मायावती का बड़ा बयान !

अदनान को पद्मश्री विवाद में मायावती मायावती का बड़ा बयान !

पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्श्री पुरस्कार मिलने के बाद छिड़े सियासी घमासान में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी एंट्री मारी है। मायावती ने कहा है कि अगर पाकिस्तानी मूल के गायक को नागरिकता और सम्मान मिल सकता है तो पाकिस्तानी मुसलमानों को भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत देश में शरण मिलनी चाहिए। माया ने केंद्र की मोदी सरकार को सीएए पर पुनर्विचार की नसीहत भी दी।

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहां के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहां सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? केंद्र सीएए पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।’

विवाद पर अदनान ने दिया म्यूजिकल जवाब
पाकिस्तान से आकर भारत में बस चुके सिंगर-म्यूजिशन अदनान सामी ने पद्मश्री दिए जाने के बाद हुए विवाद पर अपने स्टाइल में जवाब दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल के तीखे हमलों का जवाब अपने फेमस सॉन्ग ‘कभी तो नजर मिलाओ’ गाकर दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता संबित पात्रा के बयान पर भी अपना हिट सॉन्ग ‘मुझको भी तो लिफ्ट करा दे’ गाकर प्रतिक्रिया दी।

हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के साथ इंटरव्यू के दौरान अदनान ने उन्हें लेकर चल रहे हंगामे पर जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने पिता का फोटो भी दिखाया। सामी ने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप ने उन्हें बहुत प्यार दिया है लेकिन जयवीर शेरगिल को नहीं पता कि वह क्या कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शेरगिल के लिए अपने सॉन्ग ‘कभी तो नजर मिलाओ’ की लाइन्स- ‘हमने तुमको देखते ही दिल ये दिया, तुम भी सोचो तुमने हमको क्या दिया’- गाईं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading