
बेंगलूरु. किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्र लिखकर 29 जनवरी तक पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी समेत राज्य के विभन्न क्षेत्रों की 15 प्रमुख हस्तियों की हत्या की धमकी दी है।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलगावी जिले के बैलूरु मठ के प्रमुख निजानंदगुण स्वामी को शुक्रवार को मिला। पत्र में कहा गया है कि कुमारस्वामी, निजुमामिडी मठ प्रमुख वीराभद्रा चन्नामल्ला, पत्रकार दिनेश अमीन मट्टू, अभिनेता प्रकाश राज, पूर्व मंत्री बी.टी.ललिता नायक, वृंदा करात समेत 15 प्रमुख हस्तियों की 29 जनवरी तक हत्या करने की बात कही गई है। यह पत्र दावणगेेरे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने लिखा है।
A coward groups letter threatening that they will eliminate NIJAGUNANANDA SWAMY.. my name in the list too .. chalo #HumDekhenge ..#IndiaAgainstCAA_NRC #JustAsking pic.twitter.com/WOKbANls0q
— Prakash Raj (@prakashraaj) January 25, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
पत्र में लिखा गया है कि धर्म का विरोध करने वाले देश द्रोही हैं। सीएए, एनसीआर और एनपीआर का विरोध करने वालों की हत्या की जाएगी। निजागुणा ने बेलगावी के पुलिस आयुक्त बी.एस.लोकेश कुमार से संपर्क कर इस पत्र के विवरण की जानकारी दी। लोकेश कुमार के आदेश पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
This post appeared first on The Siasat.com