बीजेपी के आरोप पर घिरे दिग्विजय सिंह, कहा- जाकिर नाइक का कभी समर्थन नहीं किया

बीजेपी के आरोप पर घिरे दिग्विजय सिंह, कहा- जाकिर नाइक का कभी समर्थन नहीं किया

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सफाई दी है। सिंह ने कहा है कि बीजेपी की तरफ से लगाया गया यह आरोप बिल्कुल गलत है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस नाइक का समर्थन करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आधिकारिक रूप से जाकिर नाइक का समर्थन नहीं किया। हालांकि दिग्विजय ने माना कि उन्होंने मुंबई में नाइक के मंच से एक सांप्रदायिक सद्भाव सम्मेलन को संबोधित किया था।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक का एक विडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला था। इसके बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद जाकिर नाइक के ट्रस्ट से फंड लेती रही है। इतना ही नहीं बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि खुद दिग्विजय सिंह जाकिर नाइक को शांति दूत बुलाते रहे हैं।

दिग्विजय सिंह की सफाई
बीजेपी के आरोपों का अब दिग्विजय ने खंडन किया है। एक ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा, ‘बिल्कुल गलत आरोप। कांग्रेस ने कभी भी आधिकारिक रूप से जाकिर नाइक का समर्थन नहीं किया। यह सच है कि मैंने मुंबई में उनके मंच एक सांप्रदायिक सद्भाव सम्मेलन को संबोधित किया था। लेकिन आप उस सम्मेलन में नाइक के भाषण को देख सकते हैं। किसी भी बिंदु पर उसने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयान नहीं दिया।’

बीजेपी ने लगाए ये आरोप
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नाइक के ट्रस्ट से फायदा लेती रही है। बड़े पैमाने पर जाकिर नाइक फाउंडेशन से डोनेशन भी कांग्रेस को मिलता रहा है। कांग्रेस और नाइक के बीच हमेशा से ही अच्छे संबंध रहे हैं। अब दिग्विजय ने इस पर सफाई दी है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading