कोलकाता पहुंचे PM मोदी, लगे ”गो बैक मोदी” के पोस्टर

कोलकाता पहुंचे PM मोदी, लगे ”गो बैक मोदी” के पोस्टर

शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित दौरे के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर और राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर एकत्र हुए और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांग की कि उन्हें शहर में उतरने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए। एसएफआई के कार्यकर्ता यादवपुर विश्वविद्यालय, गोलपार्क, कॉलेज स्ट्रीट, हातीबगान और एस्प्लेनेड के पास हाथों में पोस्टर लेकर जमा हुए जिन पर ‘फासीवाद के खिलाफ छात्र’ जैसे नारे लिखे हुए थे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाई अड्डे के बाहर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। राज्यपाल जगदीप धनखड़, राज्य के मंत्री फरहाद हाकिम, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मोदी की अगवानी की। मोदी शनिवार और रविवार को कोलकाता में रहेंगे। वह 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

एसएफआई नेता देबराज देबनाथ ने कहा, “हम प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध करते हैं जो भेदभाव से भरे संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भगवा ताकतों द्वारा किए गए हमले के पीछे हैं।” उन्होंने कहा, “हम मोदी, अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के दौरे के खिलाफ हैं जो बंगाल के लोगों को विभाजित कर रहे हैं।”

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں