
फेसबुक पर खुद को ‘रामभक्त’ बताने वाले गोपाल का बजरंग दल के साथ कनेक्शन दिख रहा है। दिल्ली के जामिया नगर में गोली चलाने वाले आरोपी गोपाल की बजरंग दल के मेरठ प्रांत के सह संयोजक प्रवीण भाटी के साथ फोटो वायरल हो रही है।
पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार, वायरल फोटो के बाद आरोपी के बजरंग दल से कनेक्शन होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। हालांकि बजरंग दल ने वायरल फोटो पर सफाई दी है।
बजरंग दल नेता प्रवीण भाटी ने दावा किया है कि भले ही वह फोटो उसके साथ खड़े उसी नाबालिक युवक की है जिसने CAA शांति प्रोटेस्ट में शामिल लोगों पर गोली चलाई थी।
मगर वो ये भी दावा कर रहे हैं कि आरोपी रामभक्त पर बजरंग दल का कोई दायित्व नहीं है ना ही पूर्व में था और न ही वर्तमान में है। वहीं युवक के गले में मौजूद आई कार्ड को लेकर बजरंग दल नेता प्रवीण भाटी ने दावा किया है कि कार्यक्रम में प्रवेश के दौरान कार्ड बनता है।
किसी कार्यक्रम में आरोपी रामभक्त ने शिरकत की होगी और फोटो काफी पुराना बताया जा रहा है।
इससे पहले CAA और NRC के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान अचानक उस युवक ने फायरिंग शुरू कर दी थी। जामिया इलाके के पास हुई उस फायरिंग में एक छात्र घायल हो गया था।
This post appeared first on The Siasat.com