विदिशा, मध्यप्रदेश से मॉक ड्रिल वीडियो, सुरक्षाबल द्वारा आतंकवादी पकड़ने के रूप में साझा

“मध्य प्रदेश के विदिशा जिला कलेक्ट्रेट के भवन की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चार आतंकवादी घुसे जिसे जिला पुलिस बल विदिशा द्वारा रेस्क्यू कर जिंदा पकड़ने में सफलता प्राप्त की बधाई हो ऐसे पुलिस वालों को”

सोशल मीडिया में उपरोक्त संदेश एक वीडियो के साथ साझा किया जा रहा है, जिसमें वर्दी पहने हुए कुछ लोगों द्वारा एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों को पकड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत एक पठानी सूट पहने व्यक्ति से होती है, जिसे हथकड़ी पहनाई जाती है। व्यक्ति को नकली दाढ़ी पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में हथकड़ी पहने हुए कई सारे लोगों दिख रहे हैं, जिसके आस पास और वर्दीधारी लोगों को खड़े हुए देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिला कलेक्ट्रेट के भवन की निर्माणाधीन बिल्डिंग में चार आतंकवादी घुसे जिसे जिला पुलिस बल विदिशा द्वारा रेस्क्यू कर जिंदा पकड़ने में सफलता प्राप्त की बधाई हो ऐसे पुलिस वालों को

Posted by Khabar Connect on Friday, 4 October 2019

इसी दावे से एक फेसबुक उपयोगकर्ता द्वारा 4 अक्टूबर को पोस्ट किया गया यह वीडियो 4,400 बार शेयर और 315,000 से ज़्यादा बार देखे जाने के बाद डिलीट कर दिया गया है। कई उपयोगकर्ताओं द्वारा इसे समान दावे के साथ साझा किया है। यह वीडियो 2:03 मिनट का है।

तथ्य जांच

पहले भी, ऑल्ट न्यूज़ ने सोशल मीडिया में प्रसारित ऐसे ही कई वीडियो की पड़ताल की है, जिसमें कथित पुलिस या सैन्य अभ्यासों के वीडियो को प्रसारित किया गया है। इस तरह के वीडियो बाद में पुलिस या सुरक्षाबलों द्वारा की गई मॉकड्रिल के निकले। प्राथमिक रूप से यह वीडियो भी मॉक ड्रिल का मालूम होता है, वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है साथ में 1:40 मिनट पर, एक आवाज़ सुनाई देती है कि –“हस्ते हुए चेहरा नहीं आना चाहिए शूट करू तब”

यह मानते हुए कि वीडियो किसी मॉक ड्रिल का है, ऑल्ट न्यूज़ ने संबधित कीवर्ड्स के साथ सर्च किया और हमें 28 सितंबर, 2019 को वेबसाइट www.naidunia.com द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला। लेख में बताया गया है कि मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के कलेक्टोरेट परिसर में विदिशा पुलिस द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

आगे अधिक जांच करने पर हमें खबर स्टेट द्वारा प्रकाशित किया गया एक और लेख मिला। लेख में समान तस्वीर को प्रकाशित किया गया है, जो वीडियो के अंत में दिखाई देती है। इसमें बताया गया कि 27 सितंबर को मॉक ड्रिल हुई थी, जिसमें विदिशा पुलिस ने ‘बंधक’ की स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया दिखाने की कोशिश की थी।

दोनों तस्वीरों की तुलना आप नीचे देख सकते हैं।

यह ध्यान दिया जा सकता है कि विदिशा पुलिस द्वारा पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के रूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो, वास्तव में सितंबर में पुलिस द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल है। मॉक ड्रिल के एक अन्य वीडियो को, महाराष्ट्र के अहमदनगर के बसस्टैंड में विस्फोटक बरामद करने के दावे से प्रसारित किया गया था। इससे पहले अगस्त 2019 में, आतंकी अलर्ट के तहत मुंबई में मॉक ड्रिल के कई वीडियो साझा किए गए थे।

The post विदिशा, मध्यप्रदेश से मॉक ड्रिल वीडियो, सुरक्षाबल द्वारा आतंकवादी पकड़ने के रूप में साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading