आज़म खान ने पूछा- बता, मेरी खता क्या है?

आज़म खान ने पूछा- बता, मेरी खता क्या है?

इस दौरान आजम बोलते-बोलते भावुक हो दए और रो पड़े। उन्होंने लोगों से रोते हुए पूछा, ‘मेरी खता क्या है? सिर्फ इतनी कि तुम्हारे बच्चों के हाथों में कलम दी।’

सपा नेता के दिग्गज नेता और वर्तमान सांसद आजम खान अपनी पत्नी व राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा को उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए आखिर कार मैदान में उतर गए। जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने रामपुर की जनता के सामने अपना दर्द बयान किया।

इस दौरान आजम बोलते-बोलते भावुक हो दए और रो पड़े। उन्होंने लोगों से रोते हुए पूछा, ‘मेरी खता क्या है? सिर्फ इतनी कि तुम्हारे बच्चों के हाथों में कलम दी।’

चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने लोगों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि इंसानियत और इंसानियतो के लिए आज से 45 बरस तक तुम्हारे आंसू पोछने के लिए आया था।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, मैं बहुत कमजोर हूं, पर मैंने अपने दामन को पाक साफ रखने की कोशिश की है। आजम खान ने कहा कि इंम्तिहान बहुत सख्त है। अगर आप में से किसी एक पर भी डकैती का मुकदमा दर्ज हो जाए। महीनों नीद नहीं आएगी।

लेकिन इतने मुकदमें सहने वाला यह शख्स कैसे जिंदा है, कैसे उसके दिल में धड़कन चल रही है एक बार पूछ कर तो देखो। उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी ताकत और आवाज बनें और उनका साथ दें।

आपको बता दें कि रामपुर से आजम खान के सांसद बनने के बाद विधानसभा सीट खाली हुई। जिस पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। जिसका परिणाम 24 अक्टूबर को आना है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں