राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सिद्धू, अपनी बात रखा!

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सिद्धू, अपनी बात रखा!

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही तनाव की स्थिति के बीच राज्य सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गाँधी को एक खत भी सौंपा है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, सिद्धू ने राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और अहमद पटेल के साथ मुलाकात की तस्वीर को ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने राहुल गाँधी को खत सौंपा है और उन्हें स्थिति से अवगत कराया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं जाहिर किया कि इस खत में क्या लिखा है।

उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच रिश्ते तनावभरे हैं। पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर जावेद बाजवा से उनकी झप्पी और पाक पीएम इमरान की जबतब प्रशंसा पर कैप्टन अमरिंदर अपनी असहमति व्यक्त कर चुके हैं।

दोनों के बीच तनाव सबसे पहले तब सामने आया था, जब कुछ महीने पूर्व सिद्धू ने कहा था कि उनका कैप्टन केवल एक हैं और वह हैं राहुल गांधी।

सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब सरकार के कुछ मंत्रियों ने उनके विरुद्ध आवाज बुलंद की थी और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त करने तक की मांग की थी। हालिया लोकसभा चुनाव में सूबे में पार्टी के उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं करने से दोनों के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है।

कैप्टन राज्य के शहरी इलाकों में कांग्रेस के ‘खराब प्रदर्शन’ को लेकर सिद्धू से खफा हैं। दूसरी ओर, सिद्धू के बागी तेवर बरकरार है। चुनाव परिणाम के बाद पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक में भी वह शामिल नहीं हुए थे।

اپنی رائے یہاں لکھیں