ट्रम्प ने 52 ईरानी ठिकाने को लेकर दी चेतावनी!

ट्रम्प ने 52 ईरानी ठिकाने को लेकर दी चेतावनी!

ट्रम्प ने हमले के बाद 52 ईरानी ठिकाने को टार्गेट करने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने एक तरह से चेतावनी दी है।

 

ईरान के ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के कुछ ही घंटों के अंदर इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया गया।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इराक की राजधानी बगदाद में अमरिकी दूतावास और बलाद एयर बेस पर शनिवार देर रात ईरान समर्थक मिलिशिया ने जमकर रॉकेट दागे।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने वालों को ढूंढ़कर खत्म कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के निशाने पर 52 ईरानी ठिकाने हैं।

 

इराक के हिज्बुल्ला ने अपने देश के सुरक्षा बलों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अमेरिकी ठिकानों से दूर चले जाएं। हिज्बुल्ला ने कहा कि इराकी सुरक्षाबल अमेरिका के ठिकानों से कम से कम एक किलोमीटर की दूरी बना लें।

 

हिज्बुल्ला की इस धमकी के बाद अमेरिका ने सतर्कता बरतते हुए पूरे इराक में निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी प्रकार के हमलों से बचा जा सके।

 

कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में जबर्दस्त तनाव है और इसी को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को इराक और आसपास के इलाकों से जल्द से जल्द निकल जाने के लिए कहा था।

 

शनिवार को हुए रॉकेट और मोर्टार हमलों ने एक बात तो साफ कर दी है कि ईरान अपने जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

दरअसल, शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में देर रात कई मोर्टार बम और रॉकेट दागे गए।

 

अमेरिकी दूतावास के पास हुए हमलों ने अमेरिका को चौकन्ना कर दिया है। इन हमलों के बाद हेलिकॉप्टरों को भी मंडराते हुए देखा गया। हालांकि इन हमलों में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں