अमित शाह से ममता बनर्जी की मुलाकात: क्या NRC पर हुई बात!

अमित शाह से ममता बनर्जी की मुलाकात: क्या NRC पर हुई बात!

तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात को लेकर ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि यह कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाने की कोशिश है। कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं और उन्हें बनर्जी का करीबी माना जाता है।

मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल में एनआरसी को लेकर कोई बात नहीं हुई। उन्होंनें गृहमंत्री को एक पत्र सौंपा है जिसमें एनआरसी में छूटे लोगों को एक और मौका देने की अपील की गई है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने इसे दो सरकारों के बीच हुई बैठक बताया और कहा कि ज्यादा चर्चा राज्य के विकास मुद्दों पर हुई।

बनर्जी ने बुधवार को यह भी बताया कि उन्होंने शाह से भी समय मांगा है। उन्होंने कहा था कि ये मुलाकातें मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली आने के दौरान केंद्रीय वित्त एवं गृह मंत्री से मिलने के उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास वित्त मंत्री से मुलाकात करने का समय नहीं है लेकिन वह गृहमंत्री से मुलाकात करेंगी।

शारदा समूह से संबंधित पोन्जी घोटाला मामले में टीएमसी के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں