VIDEO: पाकिस्तानी मूल की अंतरिक्ष यात्री ने चंद्रयान-2 के लिए भारत को दी बधाई

VIDEO: पाकिस्तानी मूल की अंतरिक्ष यात्री ने चंद्रयान-2 के लिए भारत को दी बधाई

इसरो के चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के लैंडिंग से पहले संपर्क टूटने पर जहां पाकिस्‍तान के नेता और सेना के प्रवक्‍ता तंज कस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसरो के इस अभियान की भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी तारीफ हो रही है। भारत के इस अभियान की अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा ने भी तारीफ की है।

पाकिस्‍तान मूल की अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने भी भारत के इस अभियान की तारीफ है और बधाई दी है। इससे पता चलता है कि पाकिस्‍तान में उन्‍मादी नेताओं के बरक्‍स कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस ऐतिहासिक उपलब्धि का महत्‍व समझते हैं।

अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने कहा कि मैं चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चांद के दक्षिण ध्रुव में सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक कोशिश के लिए इसरो और भारत को बधाई देती हूं।

नमीरा सलीम ने कहा है कि दक्षिण एशिया के लिए चंद्रयान-2 मिशन अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबी छलांग है। यह सिर्फ दक्षिण एशिया के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक अंतरिक्ष इंडस्ट्री के लिए गर्व का विषय है।

नमीरा सलीम पाकिस्तान की पहली अंतरिक्ष यात्री हैं, जो सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक के साथ अंतरिक्ष जाएंगी। सर रिचर्ड ब्रैनसन वर्जिन गैलेक्टिक दुनिया की पहली कॉमर्शियल स्पेसलाइन है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading