VIDEO: अफगानिस्तान में फिर बड़ा धमाका, चुनावी रैली को बनाया गया निसाना!

VIDEO: अफगानिस्तान में फिर बड़ा धमाका, चुनावी रैली को बनाया गया निसाना!

अफगानिस्‍तान में आम चुनावों से पहले मंगलावार को देश के विभिन्‍न हिस्‍सों पर बम विस्‍फोट की खबरें आई हैं। राजधानी काबुल स्थित अ‍मेरिकी दूतावास के निकट बम विस्‍फोट हुआ है।

वहीं देश के उत्‍तरी राज्‍य परवान में राष्‍ट्रपति अशरफ घानी की एक चुनावी रैली पर बमों से हमला किया गया है। इस हमले में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि बम एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर फेंका गया था। इसी वाहन के पास बड़ी संख्‍या में लोग रैली में भाग लेने के लिए मौजूद थे।

राष्‍ट्रपति के प्रचार अभियान के प्रवक्‍ता हामिद अजीज़ ने बताया कि विस्‍फोट के दौरान राष्‍ट्रपति घानी भी उस जगह पर मौजूद थे। लेकिन वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

परवान राज्‍य की प्रवक्‍ता वाहिदा शहकार ने बताया कि विस्‍फोट ठीक उसी जगह पर हुआ जहां पर रैली चल रही थी। यह विस्‍फोट रैलीस्‍थल के प्रवेश द्वार पर हुआ है।

फिलहाल इस विस्‍फोट के लिए किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्‍मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्‍तान में इस महीने के आखिर में राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں