BCCI में सौरव गांगुली का अध्यक्ष बनना तय, अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते हैं नए सचिव

BCCI में सौरव गांगुली का अध्यक्ष बनना तय, अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते हैं नए सचिव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनना तय है. रविवार को मुंबई में एक अनऔपचारिक बैठक में गांगुली को लेकर ये फैसला किया गया है. बाताया जा रहा है कि मीटिंग के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष पद को लेकर काफी चर्चा और असहमतियों के बाद सौरव गांगुली के नाम पर सहमति बनी. बता दें कि इस वक्त सीके खन्ना बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं.

अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते हैं नए सचिव

नाम न छापने की शर्त पर क्रिकेट संघों के एक सूत्र ने कहा, “हमने तय किया है कि गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष होंगे.” वहीं, दूसरी ओर अध्यक्ष पद की रेस में आगे माने जा रहे कर्नाटक के बृजेश पटेल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. सौरव गांगुली और बृजेश पटेल अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव हो सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की संभावना है. जहां तक बीसीसीआई के चुनाव के वक्त की बात है तो बता दें कि बीसीसीआई का चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे. सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है.

 

चुने गए तो सिर्फ 10 महीने होगा गांगुली का कार्यकाल

 

अब गांगुली का अध्यक्ष बनना तय है, हालांकि अगर वह आधिकारिक रूप से बीसीसीआई के अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो उनका कार्यकाल सिर्फ 10 महीने के करीब का होगा, क्योंकि बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक उन्हें अगले साल सितंबर में 3 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा, इसके तहत गांगुली अगने तीन वर्षों तक बीसीसीआई के किसी भी पद पर नियुक्त नहीं हो सकेंगे. दरअसल गागुली अभी हाल ही में लगातार दूसरी बार ​निर्विरोध बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे.

 

बता दें कि सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें 7212 रन बनाए हैं. वहीं 311 वनडे में सौरव गांगुली ने 11363 रनों का योदगान दिया है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने विश्वकप के फाइनल तक का सफर तय किया था.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں