‘हिंसा में यक़ीन करने वाला व्यक्ति देश चला रहा’- राहुल गांधी

‘हिंसा में यक़ीन करने वाला व्यक्ति देश चला रहा’- राहुल गांधी

केरल दौरे पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अत्याचार के मामले बढ़े हैं और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि एक ऐसा व्यक्ति देश चला रहा है जो कि हिंसा में विश्वास करता है और पूरी ताकत अपने पास रखता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। हर दिन देश में महिलाओं से बलात्कार, छेड़छाड़ और उत्पीड़न की खबरें सामने आती हैं, यह कानून के नदारद होने की स्थिति है।

अल्पसंख्यकों पर किया जा रहा है अत्याचार

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। उनके खिलाफ घृणा फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा हो रही है, उन्हें परेशान किया जा रहा है। आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार हो रहा है, उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं।

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी यूपी  की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दें। यह हम सबकी नाकामी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन यह उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून-व्यवस्था को भी दिखाता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں