
सतना: मध्य प्रदेश के सतना ज़िला के सभापूर थाना इलाक़े में आज एक स्कूली बस बेक़ाबू हो कर पेड से टकरा गई जिसके नतीजे में दो दर्जन से ज्यादा बच्चे ज़ख़मी हो गए। पुलिस सुत्रो के मुताबिक़ बरसंघ पूर के एक स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आरही थी, तभी मझगाओं। बरसंघ पूर शाहराह पर पपरी टोला गांव के नज़दीक बेक़ाबू हो कर एक पेड से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 25 बच्चे ज़ख़मी हो गए, जिन्हें बरसंघ पूर के अस्पताल में दाख़िल कराया गया है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source