पुजारी बना हैवान, मंदिर परिसर में खेल रही दो साल की मासूम से की दरिंदगी, लोगों ने जमकर पीटा

पुजारी बना हैवान, मंदिर परिसर में खेल रही दो साल की मासूम से की दरिंदगी, लोगों ने जमकर पीटा

यूपी के मेरठ में दौराला क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बेहद शर्मनाक घटना सामने आई। आरोप है कि मंदिर परिसर में खेल रही दो साल की मासूम से पुजारी ने हैवानियत की। बच्ची की हालत बिगड़ी तो आरोपी ने उसे छोड़ा। बच्ची जब रोते हुए घर की ओर भागी तो यहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया और आरोपी को जमकर पीटा। उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर मंदिर परिसर में कुछ बच्चे खेल रहे थे। आरोप है कि पुजारी, दो साल की मासूम को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। हालत बिगड़ने पर आरोपी ने बच्ची को छोड़ा। वह रोती हुई बाहर की तरफ भागी तो यहां मौजूद लोगों की नजर बच्ची पर पड़ गई। लोगों ने दौड़कर बच्ची को उठाया और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। इस बीच बच्ची के परिजन भी यहां आ गए। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और दौराला पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी फेरू (65) निवासी नंगली आज्जड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading