मुंबई .29.jan.मुंबई से सटे पालघरजिले के नालासोपारा इलाके में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. सबसे खास बात है कि यह रैकेट व्हाट्सएप के माध्यम से चल रहा था. महिला दलाल व्हाट्सएप पर महिलाओं की तस्वीर ग्राहकों को भेजती थी. व्हाट्सएप पर ही महिलाओं की बोली लगती और रुपये फिक्स होते. इसके बाद जगह का चुनाव भी वहीं कर लिया जाता.
पुलिस को इसकी सूचना मिलने के कुछ ही घंटे बाद छापा मारा गया. जिसमें चार शादीशुदा महिलाओं सहित एक महिला दलाल पकड़ में आई. एसपी गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसपी ने महिला पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया. इससे पहले पुलिस ने व्हाट्सएप के ही जरिए महिला दलाल से संपर्क कर फर्जी ग्राहक भेजा.