लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने की PUBG गेम को बैन करने मांग

लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने की PUBG गेम को बैन करने मांग

संसद के शीतकालीन सत्र के 12वें दिन लोकसभा में ऑनलाइन गेम पबजी (PUBG) पर रोक लगाने की मांग की गई। कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच. वसंत कुमार ने सरकार से मांग की कि वह ब्लू व्हेल, पबजी जैसे इत्यादि ऑनलाइन गेमों पर प्रतिबंद लगा दें।

आपको बता दें कि पबजी जैसे ऑनलाइन गेमों पर प्रतिबंध की मांग इसलिए उठ रही है ताकि लोग सुरक्षित रहे। क्योंकि ऐसी खबरें सामने आईं हैं जिसमें यह दावा किया गया कि पबजी खेलने वाले व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। या फिर मानसिक तौर पर वह परेशानियों का सामना कर रहा है।

क्या है PUBG ?

पबजी एक तरफ का ऑनलाइन गेम है। जो बिल्कुल युद्ध की तरह है। जहां पर 100 लोग या फिर 100 टीमें एक रणक्षेत्र में जीतने के लिए उतरती हैं। इस गेम में अब्बल आने पर चिकन डिनर होता है। यह कोई असल चिकन डिनर नहीं है यह एक तरह का सिब्बल है कि आपने इस मुकाबले को जीत लिया है।

सदन में कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस तरह के ऑनलाइन गेम पर बहुत से देशों ने प्रतिबंध लगा रखा है। इस तरह के ऑनलाइन गेम से बच्चों की मानसिक परिस्थितियों पर बुरा असर पड़ रहा है। जिसकी वजह से परेशानियां उत्पन्न हो रही है। हालांकि लोकसभा में जब कांग्रेस सांसद बोल रहे थे उस वक्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें टोका। दरअसल, सांसद महोदय बार-बार कागज देखकर पढ़ रहे थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading