लड़का पैदा नहीं हुआ तो पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक़!

लड़का पैदा नहीं हुआ तो पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक़!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भले ही मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक के कानून को खत्म कर दिया हो, लेकिन तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, ताजा मामला तेलंगाना का है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया है क्योंकि उसे लड़का नहीं हुआ। महिला ने इसके अलावा कहा कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी भी कर ली है।

महिला का नाम मेहराज बेगम बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत सुन केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके अलावा महिला ने कहा कि में आशा करती हूं मुझे न्याय मिलेगा और मेरे पति को उनके इस काम के लिए सजा मिलेगी।

बता दें कि ट्रिपल तलाक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देशभर से ट्रिपल तलाक के मामले सामने आ चुके हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں