नुसरत जहां की ICU में भर्ती होने की खबर अफवाह!

नुसरत जहां की ICU में भर्ती होने की खबर अफवाह!

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद यहां के अपोलो ग्लेनीग्लेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उनके एक करीबी सूत्र ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए ड्रग ओवरडोज की ‘अफवाहों’ को भी खारिज किया। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें यहां अस्पताल में रविवार रात लगभग 9.30 बजे लाया गया। सूत्रों ने कहा, उनकी हालत स्थिर है और वह होश में हैं।

सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट संसदीय क्षेत्र की सांसद आंतरिक मेडिसिन विशेषज्ञ संदीप मंडल से इलाज करा रही हैं।

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, सांस लेने में समस्या के चलते नुसरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है। वह इनहेलर का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन समस्या कल भारी हो गई, और इनहेलर भी काम नहीं आया। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं। सुबह से चल रही अफवाहों पर बोलते हुए सूत्र ने कहा, हमें पता है ऐसी अफवाहें चल रही हैं और हम परिजनों की ओर से पहले ही इस बात का खंडन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जहां के पति निखिल जैन रविवार रात से उन्हीं के साथ अस्पताल में हैं। जहां के भर्ती होने के बाद अफवाहें चल पड़ी थीं कि ड्रग्स के ओवरडोज के चलते और अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں