रामपुर विधानसभा सीट आजम खान की पत्नी ने चुनाव जीता

रामपुर विधानसभा सीट आजम खान की पत्नी ने चुनाव जीता

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. 11 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 46.66 प्रतिशत मतदान हुआ था. शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवारों को सपा प्रत्याशियों से टक्कर मिल रही है.

उत्तर प्रदेश की जिन 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है, उनमें गंगोह, रामपुर, इगलास (सुरक्षित), लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर (सुरक्षित), जलालपुर, बलहा (सुरक्षित) और घोसी शामिल हैं.

वहीँ ताज़ा जानकारी के मुताबिक यूपी की रामपुर विधानसभा सीट सपा उम्मीदवार व आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत ली है. तंजीन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भारत भूषण को हरा दिया है.

बीजेपी के नेताओं को उम्मीद थी कि रामपुर में हिन्दू वोटों के मिलने और मुस्लिम वोटों के बिखराव का उन्हें फायदा मिल सकता है लेकिन, ऐसा होते हुए नहीं दिख.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں