
समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और मौजूदा सांसद आजम खान के रामपुर किले को भेदने में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को सफलता नहीं मिली है.
न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में अभी तक सपा उम्मीदवार और आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने भारी मतों से बढ़त बना रखी है।
बीजेपी के उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता अब तक के सभी राउंड की गिनती में उनसे काफी पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर उपचुनाव में कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में।
रामपुर विधानसभा सीट पर मतगणना का 23वां राउंड चल रहा है। जिसमें तंजीन फातिमा 14997 वोटों से आगे चल रही हैं। अभी तक तंजीन को 55317 वोट मिले हैं।
दुसरे नंबर पर रही बीजेपी
जबकि 40922 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अरशाद अली खान तीसरे नंबर पर हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जुबैर मसूद खान चौथे नंबर पर हैं।
रामपुर में आज़म खान का चलता है सिक्का
रामपुर को आजम का बहुत मजबूत किला माना जाता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताक झोंक दी थी, फिर बी उन्होंने अपनी सीट अच्छे मार्जिन से जीती थी।
सपा ने उम्मीदवार बनाया
समाजवादी पार्टी (सपा) ने तंजीन फातिमा को रामपुर से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। तंजीन फातिमा राज्यसभा सांसद हैं और समाजवादी पार्टी के सांसद मोहम्मद आजम खान की पत्नी हैं।
खत्म होने जा रहा है राज्यसभा का कार्यकाल
तंजीन फातिमा पहली बार रामपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए उतरीं। तंजीन राज्यसभा सांसद भी हैं, लेकिन उनका कार्यकाल अगले साल नवंबर में पूरा हो जाएगा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source