राजस्थान में इटली नागरिक में पाया गया कोरोना वायरस!

राजस्थान में इटली नागरिक में पाया गया कोरोना वायरस!

एसएमएस अस्पताल में सोमवार को इटली से आए एक पर्यटक मेंकोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। 69 साल के इस मरीज का नाम एंड्री कार्ली है।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्हें शनिवार को तबियत बिगड़ने परइमरजेंसी मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया। उस वक्त मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

वहीं दोबारा तबियत खराब होने पर मेडिकल टेस्ट में कोरोना के लक्षण मिले हैं। जिसके बादजांच के लिए उनके सैंपल पुणे की लैब में भेजे गए हैं।

 

प्रदेश के चिकित्सा एवंस्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि एंड्री कॉर्ली 20 सदस्यीय दल के साथ उदयपुर से सैर करते हुए 29 फरवरी कोजयपुर पहुंचे थे।

 

यहां विदेशी पर्यटकों का यह दलराजापार्क स्थित एक होटल में ठहरा था। बताया जा रहा है किएंड्री कार्ली के साथी जयपुर सेदिल्ली चले गए।

 

जबकि, उन्हेंतबियत बिगड़ने पर पहले जेएलएन मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां कोरोना वायरस का संदेह होने पर उसे एसएमएस अस्पताल में भेज दिया गया।

 

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक29 फरवरी को एंड्री कार्ली की एसएमएस अस्पताल मेंकोरोना वायरस की जांच की गई।तब निगेटिव रिपोर्ट आई।

 

लेकिन, उनकी स्थिति जब बिगड़ने लगी तब सोमवार को दोबाराएंड्री कॉर्ली का मेडिकल टेस्ट किया गया,जिसमें उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव होने का संदेह हुआ।

 

एसएमएस अस्पताल के सभी नर्सिंग कर्मियाें के अवकाश अग्रिम अादेशाें तक निरस्त किए गए हैं। उधर, सीएम अशोक गहलोत ने उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि चिकित्सा विभाग केंद्र की गाइडलाइन काे फाॅलाे करे। संदिग्धों की तुरंत स्क्रीनिंग करें।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading