
कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक हैदराबाद सीमावर्ती इलाके का नाम बदल दिया है। कर्नाटक सीएम बी एस येदीयुरप्पा ने कहा है कि राज्य में लंबे समय से इस क्षेत्र का नाम बदलने की मांग उठ रही थी। राज्य सरकार इस क्षेत्र की प्रगति के लिए अगल से एक सचिवालय बनाएगी। इस क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र कर दिया गया है।
हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, कर्नाटक सरकार का कहना है कि ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य निज़ाम के संबंध में औपनिवेशिक शब्दावली का अवशेषों को खत्म करना था। जिनका उल्लेख कर्नाटक के 6 उत्तर पूर्वी जिलों के लिए किया जाता था।
#BSYediyurappa writes about the spirit behind the change of name from Hyderabad Karnataka to Kalyana Karnataka https://t.co/1LJp7opsBL
— The Hindu (@the_hindu) September 17, 2019
कर्नाटक कैबिनेट मंत्री जे सी मधुस्वामी ने बताया कि, हैदराबाद कर्नाटका क्षेत्रीय विकास बोर्ड अब से कल्याण कर्नाटका क्षेत्रीय विकास बोर्ड नाम से जाना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सारे सरकारी दस्तावेजों में भी हैदराबाद कर्नाटक नाम को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source