मॉब लिचिंग से बचने के लिए उलमा और वकील देंगे जानकारी

मॉब लिचिंग से बचने के लिए उलमा और वकील देंगे जानकारी

देश मे लगातार हो रही मॉब लिचिंग से बचने के लिए अल्पसंख्यक, एससी-एसटी समेत दुर्बल वर्ग के लोगों को राइट टू प्राइवेट डिफेंस कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट के वकील महमूद प्राचा समेत लखनऊ के वरिष्ठ उलमा लोगों को कानूनी जानकारियां देंगे। जिसकी मदद से वह मॉब लिचिंग से बच सकेंगे। इसके लिए बड़े इमामबाड़े में 26 जुलाई को एक  शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी शनिवार को इमाम ए जुमा मौलाना कल्बे जवाद के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में महमूद प्राचा ने दी। इस मौके पर मौलाना कल्बे जवाद, टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फुजलुर्रहमान वाइजी नदवी मौजूद थे। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि इस मुहिम से सभी उलमा को जोड़ा जाएगा।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں