मज़हब के खिलाफ़ शर्ट उतार कर हिरोइन के साथ नाच नहीं कर सकता- इरफ़ान पठान

मज़हब के खिलाफ़ शर्ट उतार कर हिरोइन के साथ नाच नहीं कर सकता- इरफ़ान पठान

इरफ़ान पठान ने फिल्मों में काम करने को लेकर कहा है कि मैं अपने मज़हब के खिलाफ़ जाकर फिल्मों में शर्ट उतार कर किसी हिरोइन के साथ नाच नहीं कर सकता हूं

संजीवनी टुडे पर छपी खबर के अनुसार, भारत में क्रिकेट और फिल्मों का काफी नजदीकी रिश्ता रहा है और कई क्रिकेटरों ने फिल्मों में हाथ आजमाया है, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। ऐसे ही अब भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक रहे इरफान पठान भी जल्द ही दक्षिण भारत की फिल्मों में भूमिका निभाते नजर आएंगे।

हालांकि इरफान पठान फिल्मों में न तो शर्ट उतारेंगे और न ही किसी हिरोइन के साथ गाना गाएंगे। उन्होंने फिल्म निर्देशक विजय को स्पष्ट किया है कि फिल्मों में उतरने के बावजूद वह अपने मजहब के साथ समझौता नहीं करेंगे।

इरफान ने बताया कि वह इस फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द इस फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका दक्षिण भारत के सुपर स्टार विक्रम की रहेगी जबकि इस फिल्म में इरफान पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाएंगे।

इरफान क्रिकेट के मैदान से इतर कमेंटेटर की भूमिका में काफी सफल नजर आ रहे हैं और बड़ौदा के इस बेहद हैंडसम खिलाड़ी को फिल्मों में देखने का इंतजार उनके प्रशंसकों को रहेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading