बॉलीवुड अभिनेता ने किया ट्वीट, कहा – जामिया के दोस्तों लड़ाई जारी रखना, मैं भी जल्द जुडूंगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में NRC और नागरिकता संशोधन कानून (CAB) के विरोध प्रदर्शन में हुई हिंसा में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छात्र घायल हो गए हैं और कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है।

इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं, और बॉलीवुड की हस्तियां भी इससे दूर नहीं हैं. ‘रांझणां’ फेम एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि वे भी जल्द ही जामिया के छात्रों के साथ जुड़ेंगे. इस तरह बॉलीवुड भी नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विरोध में आने को तैयार है।

जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने कई ट्वीट किए हैं और लिखा हैः ‘Assam से वीडियो आ ही नहीं पा रहे. जब दिल्ली में ये हाल है तो Assam की तो क्या बात करें.’ यही नहीं इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कियाः ‘जामिया के दोस्तों, लड़ाई जारी रखना, जल्द मैं भी आऊँगा साथ जुड़ने.’ इस तरह जीशान अय्यूब ने इस मामले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

बता दें कि मंगलवार को जामिया शिक्षक संघ और छात्रों ने नागरिकता कानून और NRC के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया था लेकिन देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और पुलिस ने करीब बीस से तीस राउंड आंसू गैस चलाए और लाठीचार्ज भी किया. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस प्रदर्शन में बाहरी लोगों के शामिल होने के चलते ये हालात बने।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں