गुजरात में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगे पोस्टर
Posters of Prime Minister Narendra Modi, US President Donald Trump and US' First lady Melania Trump put up ahead of Trump's visit to Agra on 24th February. #Gujarat pic.twitter.com/fEjdIJRySm
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2020
दिल्ली: वेस्ट विनोद नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय का उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया दौरा
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वेस्ट विनोद नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया।
तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया के दोषियों अक्षय और विनय से पूछा, परिजनों से कब मिलना चाहेंगे
तिहाड़ जेल अधिकारी ने कहा, “निर्भया मामले के सभी चारों दोषियों को उनके परिवार के साथ उनकी आखिरी मुलाकात को लेकर पूछा गया है। मुकेश और पवन ने बताया कि वे 1 फरवरी के डेथ वारंट से पहले ही अपने परिजनों से मिल चुके हैं। अब अक्षय और विनय से पूछा गया है कि वे कब मिलना चाहते हैं।”
Tihar Jail Official: Have written to all four Nirbhaya case convicts in connection with their last meeting with families. Mukesh and Pawan were told that they had already met their families before February 1 death warrant. Akshay& Vinay have now been asked when they want to meet
— ANI (@ANI) February 22, 2020
वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभी चीन ने इजाजत नहीं दी है: सूत्र
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि चीन के वुहान से बाकी बचे भारतीयों को वापिस लाने वाली फ्लाइट को चीन की सरकार द्वारा अनुमति देना अभी तक बाकी है। शुक्रवार को फ्लाइट के रवाना होने की उम्मीद थी, तब भी चीन की तरफ से ये ही कहा गया कि कोई देरी नहीं है, बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुमति नहीं दी गई।
बेंगलुरु: भड़काऊ बयान देने के आरोप में AIMIM के नेता वारिस पठान के खिलाफ केस दर्ज
बेंगलुरु में भड़काऊ बयान देने के आरोप में एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ट्रंप के स्वागत में 24 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे
24 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस पर कैलाश खेर ने कहा, “’जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा’ गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत होगी और ‘अगड़ बम-बम लहरी’ से इसकी समाप्ति होगी। मेरा बस चले तो मैं इसी गाने पर उनको (ट्रंप) भी नचाऊं।”
महंत नृत्य गोपाल दास बोले- राम मंदिर निर्माण के लिए हम सरकारी फंड नहीं लेंगे
महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम सरकारी फंड नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए हम सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता देंगे।
All CMs will be invited for temple construction, will take no funds from govt: Mahant Nritya Gopal Das
Read @ANI story | https://t.co/EMGTvGb9wH pic.twitter.com/2Ci55ewUGM
— ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2020
पीएम मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह को भी संबोधित करेंगे।
इंडिया-न्यूजीलैंड टेस्ट: दूसरे दिन भारत 68.1 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट
#NZvIND, 1st Test, Day-2: India all out for 165 in 68.1 overs at Basin Reserve, Wellington. pic.twitter.com/guJzZUH1QV
— ANI (@ANI) February 21, 2020
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर दो आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दोआतंकवादी मारे गए हैं। शुक्रवार आधी रात को सुरक्षा बलों औरआतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
#UPDATE Jammu & Kashmir Police: Two Lashkar-e-Taiba (LeT) terrorists have been killed in the operation. Arms and ammunition recovered. https://t.co/GGIEJZBumy
— ANI (@ANI) February 21, 2020