मैंने कभी नहीं कहा कि ‘आप’ पार्क में चले जाइए: वार्ताकार साधना रामचंद्रन
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों और वार्ताकार साधना रामचंद्रन के बीच बातचीत जारी है। साधना रामचंद्रन प्रदर्शनकारियों से बात चीत कहते हुए कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि ‘आप’ पार्क में चले जाइए। मैं तो आगे के लिए कह रही थी, शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए कि वो आ कर आंदोलन कर सके।”
भारत कई संस्कृतियों और परंपराओं का पिघलने वाला बर्तन: भारत कई संस्कृतियों और परंपराओं का पिघलने वाला बर्तन
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि भारत कई संस्कृतियों और परंपराओं का पिघलने वाला बर्तन है, यह अपनी न्यायिक प्रणाली और संस्थानों के लिए भी उतना ही सच है। हमने उन सभी सभ्यताओं की कानूनी संस्कृतियों को आत्मसात किया है जो हमारे तटों पर आई हैं।
Chief Justice of India SA Bobde at International Judicial Conference in Delhi: India is a melting pot of many cultures&traditions, this is equally true of its judicial system and institutions. We have assimilated legal cultures of all civilisations who have come to our shores. pic.twitter.com/ir7ngchh4E
— ANI (@ANI) February 22, 2020
दिल्ली में जिस स्कूल का मिलेनिया ट्रंप करेंगी दौरा, उस कार्यक्रम से केजरीवाल-सिसोदिया का नाम हटा :सूत्र
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए हैं, जिस स्कूल का मेलानिया ट्रम्प दौरा करेंगे।
Delhi Govt Sources: Names of CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia dropped from the school event where Melania Trump is scheduled to visit.
Delhi Govt Sources claim both were to attend the programme since the school comes under Delhi Govt pic.twitter.com/Vulos5SCeh— ANI (@ANI) February 22, 2020
ये दशक बदलावों का दशक है, हमने 1,500 पुराने कानून किए निरस्त : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशल ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये दशक बदलावों का दशक है, हमने 1,500 पुराने कानून निरस्त किए। बदलाव हमेशा तर्कसंगत और न्याय संगत होना चाहिए ।
हाल में कुछ ऐसे बड़े फैसले आए हैं, जिनको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा थी: पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हाल में कुछ ऐसे बड़े फैसले आए हैं, जिनको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा थी। फैसले से पहले अनेक तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं।लेकिन हुआ क्या?130 करोड़ भारतीयों ने न्यायपालिका द्वारा दिए गए इन फैसलों को पूरी सहमति से स्वीकार किया।”
वकील साधना रामचंद्रन एक बार फिर शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचीं
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त साधना रामचंद्रन एक बार फिर शाहीनब बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए पहुंच गई हैं। फिलहाल बातचीत जारी है।
Delhi: Sadhana Ramachandran, one of the Supreme Court-appointed mediators arrives at Shaheen Bagh to resume talks with protesters pic.twitter.com/Q2CXNSMIBJ
— ANI (@ANI) February 22, 2020
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का शाहीन बाग पर विवादित बयान, प्रदर्शन को बताया नौटंकी
शाहीन बाग पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शाहीन बाग एक नौटंकी है और इस नौटंकी को अब बंद करना चाहिए, बहुत हो चुकी। देश इस प्रकार की चीजों को स्वीकार नहीं कर रहा है। शाहीन बाग एक साजिश का हिस्सा है।
निर्भया केस के दोषी पवन गुप्ता ने अपने वाकील से मिलने से मना किया
निर्भया केस में मौत की सजा पाने वालों में से एक जेल में बंद पवन गुप्ता ने अपने कानूनी सलाहकार रवि काजी से मिलने से इनकार कर दिया है। ताजा डेथ वारंट जारी होने के बाद पवन गुप्ता अपने कानूनी अधिकारों को इस्तेमाल करने के लिए अब तक कोई याचिका दाखिल नहीं की है।
Nirbhaya case: One of the death row convicts Pawan Gupta has refused to meet his legal aid counsel Ravi Qazi, in jail.
No communication regarding the filing of pending legal remedies available to Pawan Gupta after the fresh death warrant— ANI (@ANI) February 22, 2020
मुंबई: गायक मीका सिंह की स्टाफ सदस्य सौम्या खान की खुदकुशी मामले में जांच शुरू
मुंबई पुलिस ने 2 फरवरी को गायक मीका सिंह की स्टाफ सदस्य सौम्या खान की कथित आत्महत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Mumbai: Police have registered a case and have begun an investigation in connection with the alleged suicide of Singer Mika Singh’s staff member Saumya Khan on February 2.
— ANI (@ANI) February 22, 2020
गुजरात में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगे पोस्टर
Posters of Prime Minister Narendra Modi, US President Donald Trump and US' First lady Melania Trump put up ahead of Trump's visit to Agra on 24th February. #Gujarat pic.twitter.com/fEjdIJRySm
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2020
दिल्ली: वेस्ट विनोद नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय का उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया दौरा
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वेस्ट विनोद नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया।
फांसी से पहले निर्भया के दोषियों से तिहाड़ जेल ने पूछा- आखिरी बार परिवार से कब मिलना है?
तिहाड़ जेल अधिकारी ने कहा, “निर्भया मामले के सभी चारों दोषियों को उनके परिवार के साथ उनकी आखिरी मुलाकात को लेकर पूछा गया है। मुकेश और पवन ने बताया
कि वे 1 फरवरी के डेथ वारंट से पहले ही अपने परिजनों से मिल चुके हैं। अब अक्षय और विनय से पूछा गया है कि वे कब मिलना चाहते हैं।”
Tihar Jail Official: Have written to all four Nirbhaya case convicts in connection with their last meeting with families. Mukesh and Pawan were told that they had already met their families before February 1 death warrant. Akshay& Vinay have now been asked when they want to meet
— ANI (@ANI) February 22, 2020
वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभी चीन ने इजाजत नहीं दी है: सूत्र
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि चीन के वुहान से बाकी बचे भारतीयों को वापिस लाने वाली फ्लाइट को चीन की सरकार द्वारा अनुमति देना अभी तक बाकी है। शुक्रवार को फ्लाइट के रवाना होने की उम्मीद थी, तब भी चीन की तरफ से ये ही कहा गया कि कोई देरी नहीं है, बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुमति नहीं दी गई।
बेंगलुरु: भड़काऊ बयान देने के आरोप में AIMIM के नेता वारिस पठान के खिलाफ केस दर्ज
बेंगलुरु में भड़काऊ बयान देने के आरोप में एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ट्रंप के स्वागत में 24 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे
24 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस पर कैलाश खेर ने कहा, “’जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा’ गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत होगी और ‘अगड़ बम-बम लहरी’ से इसकी समाप्ति होगी। मेरा बस चले तो मैं इसी गाने पर उनको (ट्रंप) भी नचाऊं।”
महंत नृत्य गोपाल दास बोले- राम मंदिर निर्माण के लिए हम सरकारी फंड नहीं लेंगे
महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम सरकारी फंड नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए हम सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता देंगे।
All CMs will be invited for temple construction, will take no funds from govt: Mahant Nritya Gopal Das
Read @ANI story | https://t.co/EMGTvGb9wH pic.twitter.com/2Ci55ewUGM
— ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2020
पीएम मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह को भी संबोधित करेंगे।
इंडिया-न्यूजीलैंड टेस्ट: दूसरे दिन भारत 68.1 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट
#NZvIND, 1st Test, Day-2: India all out for 165 in 68.1 overs at Basin Reserve, Wellington. pic.twitter.com/guJzZUH1QV
— ANI (@ANI) February 21, 2020
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर दो आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दोआतंकवादी मारे गए हैं। शुक्रवार आधी रात को सुरक्षा बलों औरआतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
#UPDATE Jammu & Kashmir Police: Two Lashkar-e-Taiba (LeT) terrorists have been killed in the operation. Arms and ammunition recovered. https://t.co/GGIEJZBumy
— ANI (@ANI) February 21, 2020