पाकिस्तानी एक्टर का सनसनीखेज बयान, कहा- “हाँ मैं आईएसआई एजेंट हूँ”

पाकिस्तानी एक्टर का सनसनीखेज बयान, कहा- “हाँ मैं आईएसआई एजेंट हूँ”

पाकिस्तानी कलाकार हमजा अली अब्बासी ने ट्वीट कर कहा कि वह आईएसआई एजेंट हैं। अब्बासी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ट्वीट किया, एक भारतीय चैनल का दावा है कि मैं आईएसआई का अंडरकवर एजेंट हूं। यह सही नहीं है, मैं अंडरकवर नहीं बल्कि पूरी तरह से और गर्व के साथ आईएसआई एजेंट हूं।

उसने कहा- मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं ही नहीं देश के सभी 20 करोड़ लोग आईएसआई एजेंट हैं। कई मौकों पर पाक पीएम इमरान खान के साथ दिख चुके अब्बास ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा पर कई ट्वीट किए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں