महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा ने लिखा गृहमंत्री अमित शाह को खुला खत, सोशल मीडिया पर वायरल !

महबूबा मुफ़्ती की बेटी इल्तिजा ने लिखा गृहमंत्री अमित शाह को खुला खत, सोशल मीडिया पर वायरल !

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक खुले पत्र  लिखा है जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में कहा है कि प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के बाद से कश्मीर अंधकार की गिरफ्त में है। कश्मीरियों की सुरक्षा को खतरा है।

इल्तिजा ने पत्र में लिखा है कि उसे कानून के पालन करने वाले नागरिक होने के बावजूद भी हिरासत में लिया गया। अब आशा है कि उसे मौलिक अधिकारों के बारे में सवाल उठाने के लिए दंडित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, कश्मीर अंधकार की गिरफ्त में है और मुझे आवाज उठाने वालों समेत यहां के लोगों की सुरक्षा को लेकर डर है।

हम कश्मीरी पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को एकतरफा तरीके से निरस्त किए जाने के बाद से निराश हैं। इल्तिजा ने कहा कि उनकी मां महबूबा समेत कई अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को उसी दिन हिरासत में ले लिया गया और आम जनजीवन को पंगु बनाने वाला कर्फ्यू को लगे 10 लंबे पीड़ादायक दिन हो चुके हैं।

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित पत्र में कहा, सभी तरह के संचार साधनों को बंद किए जाने के कारण घाटी में भय का वातावरण है जिसके कारण पूरी आबादी असहाय हो गई है। आज जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, कश्मीरी जानवरों की तरह कैद हैं और उन्हें उनके मौलिक मानवाधिकारों से वंचित रखा गया है।  उन्होंने अपने पत्र में कहा कि वह इस पत्र को डाक के जरिए नहीं भेज सकती क्योंकि कश्मीर घाटी में डाक सेवा काम नहीं कर रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں