नहीं, यह कुवैत का सबसे अमीर व्यक्ति नहीं है, जिसे सोने के साथ दफ़न किया गया

सोशल मीडिया में प्रसारित कुछ तस्वीरों के एक समूह में सोने के आभूषण पहने एक व्यक्ति को ताबुक में लेटा हुआ देखा जा सकता है। इसके साथ दावा किया गया है कि यह कुवैत का सबसे अमीर आदमी है। उनकी संपत्ति की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया में एक संदेश के साथ साझा किया जा रहा है – “कुवैत के सबसे अमीर आदमी नासि अल खारकी की मृत्यु हो गयी है। उनकी संपत्ति की तस्वीरों को देखिये….कोई भी दुनिया में इस में से एक भी चीज़ नहीं ले जायेगा।”-अनुवादित। इस पोस्ट को करीब 2700 बार शेयर किया गया है।

The richest man in Kuwait Nassi Al Kharki has passed away. Check out all his treasure assets…. Can’t carry any 1 things over the world over there…

Posted by Jesus Larawan Reguero on Thursday, 24 October 2019

यह संदेश हालांकि तेलुगु भाषा में ज़्यादा वायरल है, “కువైట్‌లోని అత్యంతధనవంతుడు, నాసి అల్ ఖార్కి మరణించాడు. మిగిలి ఉన్న నిధుల ను చూడండి. ఏమీ తీసుకొని వెళ్లలేరు,” जो कुछ हद तक अँग्रेजी में किए गए दावों के समान है। इस हैंडल “కె.యస్.పాల్ కొలికి” से इस पोस्ट को 2,000 बार शेयर किया गया है।

కువైట్‌లోని అత్యంతధనవంతుడు, నాసి అల్ ఖార్కి మరణించాడు. మిగిలి ఉన్న నిధుల ను చూడండి. ఏమీ తీసుకొని వెళ్లలేరు

Posted by కె.యస్.పాల్ కొలికి on Friday, 25 October 2019

इस दावे को दुनिया भर से लोग साझा कर रहे है।

फ़र्ज़ी खबर

एक आसान से रिवर्स सर्च से पता चलता है कि ताबुक में सोने के गहने पहने हुए लेटा आदमी कुवैत का सबसे अमीर व्यक्ति नहीं है बल्कि त्रिनिदाद और टोबैगो के एक करोड़पति रियल एस्टेट मुगुल, शेरोन सुखेदो है। डेली मेल के मुताबिक, उन्हें मार्च 2018 में गोली मार दी गयी थी। उसे अपनी संपत्ति और धन के साथ सोने के ताबुक में डाला गया था।

मेट्रो के मुताबिक, यह गहने $100,000 की कीमत के थे।

इसके अलावा, 5 मार्च, 2019 के फोर्ब्स में एक लेख के मुताबिक, कुवैत का सबसे अमीर आदमी अलघनीम इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष कुतैबा अलघानीम है। उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 1,605 है।

अन्य असंबंधित तस्वीरें

बेंटले की दफ़न क्रिया

गाड़ी को कब्र में डालने की तस्वीर 2013 की है जब एक रिपोर्ट में बताया गया था की मिस्र के फिरौन से प्रेरित एक ब्रजीलियन व्यापारी ने अपने साथ बेंटले कॉन्टिनेंटल को दफ़न करने का फैसला लिया था। हालांकि, बाद में यहाँ दावा किया गया था कि अंग दान के लिए प्रेरित करने का प्रचार था। व्यवसायी के हवाले से बताया गया कि, “यह फालतू है कि बेंटले से ज़्यादा मूलयवान किसी चीज़ को दफ़न किया जाये: आपके अंग।” (अनुवाद)

सुनहरी गाड़ी

यह मर्सिडीज-बेंज गाड़ी की तस्वीर है, जिसे वार्षिक टोक्यो ऑटो सलून में स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया था।

सोने के बिस्किट

यह बैंक ऑफ़ इंग्लैंड की तिजोरी में पढ़े हुए सोने के बिस्किट है।

सज्जिद कब्र

2013 की वेबसाइट के मुताबिक, यह एक जिस्पी में किया गया अंतिम संस्कार है।

सोने का बिस्तर

हम इस तस्वीर के स्रोत के बारे में पता नहीं लगा पाए है, लेकिन एक वेबसाइट पर इस बिस्तर की कीमत लगभग 8 लाख रुपये है।

सुनहरा जेट

यह एक गोल्डन डसॉल्ट फाल्कन 900EX है।

सुनहरी नौका

जैसा कि इसे देखने से पता चलता है, यह विस्कॉन्सिन के पामर-जॉनसन शिपयार्ड में एक लक्जरी नौका ‘खलीलाह’ है।

सोने के गहने के साथ ताबुक में एक व्यक्ति की तस्वीर और उसके साथ साझा अन्य तस्वीरों के साथ किया गया दावा गलत है। यह व्यक्ति कुवैत के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं बल्कि त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप के करोड़पति व्यापारी है, जिन्हे गोली मार दी गयी थी।

The post नहीं, यह कुवैत का सबसे अमीर व्यक्ति नहीं है, जिसे सोने के साथ दफ़न किया गया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading