नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सांसे थमी रही,चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे,क्योंकि पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अधिकतर जनपदों में विरोध प्रदर्शन हुए थे जिनमें कुछ लोगों की जानें भी गई हैं।
जनपद बुलन्दशहर में जुमे की नमाज को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार (DM Ravindra Kumar) और एसएसपी (SSP) संतोष कुमार सिंह ऊपरकोट इलाके में डेरा डाले रहे।

नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीएम को 6 लाख 27 हजार 507 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट दिया। इसे उन्होंने 20 दिसंबर को हुए नुकसान की भरपाई के रूप में दिया। इस दौरान लोगों ने डीएम और एसएसपी की जमकर सराहना की।
बता दें कि 20 दिसंबर यानी पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी। इस दौरान उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी थी और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज किया था।
उपद्रवियों से ही संपत्ति के नुकसान की भरपाई का आदेश दिया गया था। प्रशासन ने हिंसा में 6 लाख 27 हजार 507 रुपये का नुकसान आंका था। इस बार शुक्रवार को पुलिस प्रशासन चौकस रहा। इस वजह से शुक्रवार को कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डीएम को 6 लाख 27 हजार 507 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। साथ ही उन्होंने डीएम को गुलाब भी दिया।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source