जानिए, इजराइल को अब तक का सबसे बड़ा धमकी किसने दी?

जानिए, इजराइल को अब तक का सबसे बड़ा धमकी किसने दी?

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने ज़ायोनी शासन को उसकी भड़काऊ कार्यवाहियों पर सचेत करते हुए कहा है कि लेबनान के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की हर प्रकार की भड़काऊ कार्यवाही का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगा।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सोमवार की रात अपने एक संबोधन में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि लेबनान पर ज़ायोनी अतिक्रमण का दौर अब ख़त्म हो चुका है।

उनका कहना था कि ज़ायोनी शासन के विरुद्ध हिज़्बुल्लाह की ताज़ा कार्यवाही के लिए लेबनानी जनता, सेना और और सरकार के समर्थन ने सिद्ध कर दिया कि ज़ायोनियों के ख़तरों का जवाब देने के लिए हिज़्बुल्लाह की कार्यवाहियों को भरपूर समर्थन प्राप्त है।

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि अतीत में अतिग्रहित शबआ फ़ार्म के अंदर से इस्राईल पर हमला किया जाता था किन्तु आज हिज़्बुल्लाह की सैन्य शक्ति में वृद्धि के दृष्टिगत हम 1948 की सीमाओं से जिनको इस्राईल रेड लाइन कहता है, तेल अवीव पर हमला करेंगे।

उन्होंने ज़ायोनियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहली सितम्बर 2019 का इतिहास याद रख लो क्योंकि इस दिन लेबनान की रक्षा के लिए एक नया चरण शुरु हो चुका है जिसमें हिज़्बुल्लाह के लिए कोई भी रेड लाइन नहीं है।

ज्ञात रहे कि हिज़्बुल्लाह के कमांडोज़ ने रविवार को इस्राईली सेना के दो वाहनों पर हमला किया, जिसमें से एक वाहन भाग निकलने में सफल रहा, लेकिन दूसरा वाहन नष्ट हो गया और उसमें सवार सैनिक या तो मारे गए या घायल हो गए।

हिज़्बुल्लाह के हमले के बाद इस्राईली सेना के पूर्व प्रमुख यायीर गोलान ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह ने इस हमले का वादा किया था और उसे पूरा भी कर दिखाया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں