गवर्नर बनने के बाद बोले आरिफ़ मोहम्मद- ‘इसे भगवान का देश कहा जाता है!’

गवर्नर बनने के बाद बोले आरिफ़ मोहम्मद- ‘इसे भगवान का देश कहा जाता है!’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने केरल का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह मेरे लिए सेवा करने का अवसर है। भारत जैसे देश में पैदा होने का सौभाग्य जो विविधता में इतना विशाल और समृद्ध है।

यह मेरे लिए भारत के इस हिस्से को जानने का एक शानदार अवसर है, जो भारत की सीमा बनाता है और इसे भगवान का देश कहा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेता आरिफ मोहम्मद खान को नरेंद्र मोदी सरकार ने केरल का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आरिफ के नाम पर राज्यापाल के लिए मुहर लगा दी है। आपको बताते जाए कि केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का गवर्नर नियुक्त किया है। आरिफ मोहम्मद खान को प्रगतिशील मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाना जाता है।

तीन तलाक जैसे अहम मसलों पर भी उन्होंने मुखरता से अपनी राय रखी थी और इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा निर्णय बताया था। कभी कांग्रेस में रहे आरिफ मोहम्मद खान लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں