इ- कॉमर्स के जरिए भारतीय बाजार में उतरेगी अलीबाबा!

इ- कॉमर्स के जरिए भारतीय बाजार में उतरेगी अलीबाबा!

चीन की दिग्गज कंपनी अब भारत में भी अपने कदम बढ़ाने जा रही है। कंपनी यूसीवेब के जरिए देश के ई-कॉमर्स सेक्टर में उतरने की योजना बना रही है। अलीबाबा के भारतीय बाजार में उतरने से देश की दिग्गज कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए बड़ी चुनौती होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कारोबार चालू वित्त वर्ष में ही शरु होने की योजना है। यूसीवेब के उपाध्यक्ष हुआइयुआन यांग ने कहा कि कंपनी के ई-वाणिज्य क्षेत्र में उतरने से पेटीएम पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, पेटीएम में अलीबाबा समूह की 30.15 फीसदी हिस्सेदारी है। अलीबाबा समूह की स्नैपडील में भी 3 फीसदी हिस्सेदारी है।

आपको बता दें कि ई-कॉमर्स सेक्टर में भारतीय बाजार में पहले से ही अमरीकी कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट के बीच काफी टक्कर है और इसी बीच चीन की कंपनी अलीबाबा ग्रुप का भारतीय बाजार में सभी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती है। इसके अलावा रिलायंस समूह भी इस मुकाबले में शामिल हैं।

समूह की परमार्थ इकाई ‘अलीबाबा फाउंडेशन’ द्वितीय ‘फिलैन्थ्रैपी फोरम’ के दौरान यांग ने अलग से कहा, ‘‘ हमारे में अलीबाबा के ई-कॉमर्स जीन मौजूद हैं। हम ई-कॉमर्स से जुड़े नवोन्मेषी कारोबार मॉडल को शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल एक नया ई-कॉमर्स उत्पाद देश में शुरू कर देंगे।’’

चीन में अलीबाबा ससबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है। देश में ई-कॉमर्स क्षेत्र का विस्तार तेजी से हो रहा है। डेलॉइट इंडिया और रिटेल असोसिएशन ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 तक इसका आकार 84 अरब डॉलर होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2017 में यह 24 अरब डॉलर रहा था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں