सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफा

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अलका लांबा ने AAP से दिया इस्तीफा

दिल्ली के चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ उनका सफर यहीं खत्म हो गया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस्तीफे की जानकारी खुद अलका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, ‘अब आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने का समय आ गया है। पिछले 6 साल का सफर मेरे लिए काफी सीखने वाला रहा। सभी का शुक्रिया। जय हिंद।’

गौरतलब है कि यह बात बहुत पहले ही तय हो गई थी कि अलका लांबा पार्टी से कभी भी इस्तीफा दे सकती हैं। लांबा और पार्टी के बीच काफी समय से चीजें खराब चल रही थीं। यहां तक आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया था।

दरअसल अलका लांबा और पार्टी के बीच दूरियां तब आनी शुरू हुईं जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने वाले प्रस्ताव का विरोध किया था। इसके बाद से ही लांबा और आम आदमी पार्टी के बीच तल्खियां आनी शुरू हो गई थीं।

उन्हें कई बार आप के नेताओं से ट्विटर वार में उलझते देखा गया। यहां तक कि एक नेता ने तो उनके इस्तीफे की बात पर ये भी कहा था कि इस्तीफा ट्विटर पर भी स्वीकार कर लिया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading