इंडोनेशिया भूकंप: भारी तबाही में 30 लोगों की मौत!

इंडोनेशिया भूकंप: भारी तबाही में 30 लोगों की मौत!

इंडोनेशिया के मालुकु प्रांत में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है और 156 अन्य घायल हैं। इंडोनेशिया में तीन दिन पहले गुरुवार को आए 6.5 तीव्रता के इस भूकंप में 25,000 लोग बेघर भी हो गये हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता एगुस विबोवो के अनुसार, भूकंप के झटके में 534 मकान, नौ कार्यालय इमारतें, छह शिक्षा केंद्र और एक स्वास्थ केंद्र क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि भूकंप के नकारात्मक प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। घायलों की सबसे अधिक मलुकु के तेनगाह जिले में है। आपत राहत प्रयासों में एक त्वरित प्रतिक्रिया कार्यबल मलुकु प्रांत के प्रशासन की सहायता कर रहा है।

संजीवनी टुडे पर छपी खबर के अनुसार, मलुकु प्रांत की राजधानी एम्बोन में 26 सितंबर से नौ अक्तूबर तक आपातकालीन स्थिति की घोषणा की गई है ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

प्रांत में आपता प्रबंधन एजेंसी के अभियान इकाई की प्रमुख फरीडा सलमपेस्सी ने बताया कि भूकंप के झटकों के कारण मकानों के क्षतिग्रस्त होने और सुनामी की आशंका की ने लोगों को अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

भूकंप के झटके गुरुवार को सुबह छह बजकर 46 मिनट पर महसूस किये गये थे और इसका केंद्र एम्बोन शहर से से 40 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں