अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान धमाकों में 32 लोगों की मौत!

अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान धमाकों में 32 लोगों की मौत!

अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के दिन हुए विस्फोटों में कम से कम 32 लोगों की जान चली गयी और 113 लोग घायल हो गए।

पझवोक न्यूज के अनुसार अफगानिस्तान में शनिवार को 64 विफोटक हमले में हुए जिसकी जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है। इस दौरान कुल 95 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने इससे पहले देश भर में 314 हमले करने का दावा किया जिनमें कम से कम 159 सैनिक और पुलिसकर्मी मारे गये तथा 93 अन्य घायल हो गये। सरकारी सूत्रों से हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

उसने बताया कि राजधानी काबुल के अलावा कुनार, पक्तिया, परवान, मैदान वर्दक, गजनी, लगमन, पक्तिका, खोस्त, लोगर, बल्ख, कपिसा, जवजान, बामयान, नांगरहार, बदख्शां, कुन्दुज, ताखर, नूरिस्तान, हेलमंद, हेरात, कंधार, फराह, बदगीस, फरयाब, दाइकुंडी, जाबुल और निमरोज में हमले किये गये। प्रवक्ता ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान हमले जारी रखने की बात भी कही।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں