Video: भारत श्रीलंका के मैच के बीच स्टेडियम के ऊपर से गुजरा ‘जस्टिस फ़ॉर कश्मीर’ का हैलीकॉप्टर

नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत ने सेमीफाइनल के क्वालीफाई कर लिया,लेकिन श्रीलंका के साथ एक मैच हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जारहा है, इस मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकला, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था, ‘कश्मीर के लिए न्याय’।

इसी तरह 29 जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इसी मैच में भी स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकाला था, जिस पर बलूचिस्तान के लिए न्याय के नारे का बैनर लटका हुआ था।

ऐसे में जब “जस्टिस फॉर बलूचिस्तान” स्लोगन वाले बैनर के साथ उड़ा था तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैंस आपस में भिड़ गए थे। जिससे मैच के बीच में अफरा तफरी मच गई थी।

जिसके बाद 29 जून के मामले पर आईसीसी ने कहा था, “हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते और हम वेस्ट यार्कशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले को देख रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की चीजें क्यों हो रही हैं। हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसा न हो।”

हालाँकि इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप में आईसीसी इस गतिविधि को रकने में नाकाम रही। जिसके चलते एक बार फिर “जस्टिस फॉर कश्मीर” स्लोगन वाले बैनर के साथ प्लेन मैदान के उपर से उड़ता हुआ देखा गया। हालाँकि मैच में इस तरह की गतिविधि से कोई असर नहीं पड़ा।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading