पश्चिम बंगाल में जय श्री राम बोलने पर बीजेपी नेता की हो गयी पीटाई!

पश्चिम बंगाल में जय श्री राम बोलने पर बीजेपी नेता की हो गयी पीटाई!

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में कथित तौर पर जय श्री राम बोलने के लिए कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। भाजपा सूत्रों ने शनिवार को यह बात कही।

उत्तम हिन्दू पर छपी खबर के अनुसार, नादिया जिले के नबद्वीप में स्वरूपनगर का निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा देबनाथ को शुक्रवार शाम सड़क किनारे पड़ा देख परिवार के सदस्यों ने एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

बाद में उसे कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने देबनाथ की हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया और वे उसके शव को लेकर नबद्वीप में शनिवार सुबह एक सड़क को लगभग आधा घंटा तक जाम कर दिया।

नबद्वीप के एक भाजपा नेता ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने राम का नाम बोलने पर उसकी पिटाई की। तृणमूल हमारे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए इस तरह की क्रूरता कर रही है। हमने सड़क इसलिए जाम किया, क्योंकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।”

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading