Video: ओवैसी ने किया पलटवार बोले अमित शाह सिर्फ गृहमन्त्री हैं कोई भगवान नही,पहले नियम पढ़ें,देखिए

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में NIA को ज्यादा ताकत देने वाले संशोधन बिल पर गृहमन्त्री अमित शाह के बीच हुई कहा सुनी पूरे देश मे चर्चा का विषय बनी हुई है।

सदन की कार्यवाही के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए असदउद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘जो बीजेपी के फैसले का समर्थन नहीं करता है, उन्हें वे देशद्रोही कहते हैं. क्या उन्होंने देशद्रोहियों की दुकान खोल रखी है? उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उंगली उठाकर मुझे धमकी दी है, लेकिन वे सिर्फ एक गृहमंत्री हैं, कोई भगवान नहीं. उन्हें पहले नियम पढ़ना चाहिए.’

बता दें कि NIA संशोधित बिल पर जब सोमवार को लोकसभा में चर्चा शुरू हुई तो इस दौरान मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि हैदराबाद धमाकों में जब पुलिस ने कुछ अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले संदिग्धों को पकड़ा तो सीधे मुख्यमंत्री ने कमिश्नर से कहा कि ऐसा मत कीजिए वरना आपकी नौकरी चली जाएगी।

बीजेपी सांसद के इस बयान पर ओवैसी ने आपत्ति जताई. जैसे ही ओवैसी ने बोलना शुरू किया गृहमंत्री अमित शाह भी खड़े हो गए. उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब सुनने की भी ताकत रखिए, जब ए. राजा बोल रहे थे तब आप क्यों नहीं खड़े हुए, ऐसे नहीं चलेगा, सुनना भी पड़ेगा. इसके बाद सदन में हंगामा होना शुरू हो गया।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading