UP उपचुनाव: सपा ने छोटी बहु अपर्णा यादव का टिकट काटा!

UP उपचुनाव: सपा ने छोटी बहु अपर्णा यादव का टिकट काटा!

समाजवादी पार्टी ने यूपी उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू का टिकट काट दिया है

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के 11 विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाले सपा और बसपा इस चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं।

सपा ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। लखनऊ कैंट से पार्टी ने मेजर आशीष चतुर्वेदी को उतारा है। कानपुर के गोविंद नगर से सम्राट विकास को पार्टी ने टिकट दिया है। 2017 में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव थीं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी के सिर्फ तीन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। इनमें लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव, इटावा के जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव तथा जौनपुर के मल्हनी से पारसनाथ यादव के पक्ष में मुलायम सिंह यादव ने कई जनसभा की थी।

भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी को 95402 और समाजवादी पार्टी की अपर्णा यादव को 61606 वोट मिले थे। लखनऊ कैंट से पार्टी ने मेजर आशीष चतुर्वेदी को उतारा है।

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा को भाजपा की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी से हार झेलने पड़ी। प्रयागराज से सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

उनके सांसद बनने के बाद इस्तीफा देने से खाली सीट लखनऊ कैंट से कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशियों ने गुरुवार को अपना नामांकन भी कर दिया है जबकि भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बता दें कि गत लोकसभा चुनाव में सपा को गठबंधऩ के बावजूद करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading