पश्चिम बंगाल में जंगलराज देखने वाले बीजेपी को धर्म, जाति को लेकर ‘लिंचिंग’ की घटनाएं क्यों नहीं दिखाई देती- TMC

पश्चिम बंगाल में जंगलराज देखने वाले बीजेपी को धर्म, जाति को लेकर ‘लिंचिंग’ की घटनाएं क्यों नहीं दिखाई देती- TMC

हकीम ने सवाल किया, ‘‘जब पूरे देश में नौकरियां जा रही हैं, अर्थव्यवस्था में गिरावट है, धर्म, जाति को लेकर ‘लिंचिंग’ की घटनाएं हो रही हैं, क्या उन्हें (नड्डा) कुशासन या जंगलराज नहीं दिखता।’’

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा पर उनके इस आरोप पर शनिवार को पलटवार किया कि बंगाल में जंगलराज है। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में विकास नहीं देख सकते क्योंकि वह स्वयं जंगल से आये हैं।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम ने हैरानी जतायी कि नड्डा को केंद्र में ‘‘जंगलराज’’ क्यों नहीं दिखा क्योंकि भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और पूरे देश में नौकरियां गईं।

https://twitter.com/ImBlal/status/1177956331006808064?s=19

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नीत सरकार में मंत्री हकीम ने कहा, ‘‘वह (नड्डा) स्वयं जंगल से आये हैं और इसीलिए उन्हें सभी जगह जंगलराज दिखता है, बंगाल राज्य में भी जिसने विकास कार्यों के मामले में एक रिकार्ड बनाया है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ हकीम की टिप्पणी नड्डा द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना किये जाने के बाद आयी है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा था कि राज्य में कथित जंगलराज और कथित ‘‘आतंक के राज’’ के लिए ममता जिम्मेदार हैं।

हकीम ने सवाल किया, ‘‘जब पूरे देश में नौकरियां जा रही हैं, अर्थव्यवस्था में गिरावट है, धर्म, जाति को लेकर ‘लिंचिंग’ की घटनाएं हो रही हैं, क्या उन्हें (नड्डा) कुशासन या जंगलराज नहीं दिखता।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading